महराजगंज
महराजगंज जनपद के बढ़ती ठंड को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परतावल में मरीजों एवं जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए ठंड से बचाव के व्यापक इंतजाम किए गए हैं पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बढ़ती ठंड को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परतावल में मरीजों एवं जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए ठंड से बचाव के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीजों के लिए कंबल एवं ब्लोवर की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें सर्दी से बचाया जा सके।
सीएचसी परिसर के अंदर ठंड से राहत देने के उद्देश्य से तीन स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। वहीं, रैन बसेरा में ठहरने वाले जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के लिए भी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

अस्पताल में भर्ती महिला मरीज दिव्या ने बताया कि ठंड के मौसम में अस्पताल में कंबल और ब्लोवर की सुविधा मिलने से काफी राहत मिली है। वहीं मरीज अनिपूर्णा ने कहा कि रात के समय ठंड अधिक बढ़ जाती है, ऐसे में अलाव और कंबल की व्यवस्था बहुत उपयोगी साबित हो रही है।
मरीज सुधा ने भी अस्पताल प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि ठंड को देखते हुए की गई व्यवस्थाएं मरीजों के लिए काफी सहायक हैं।
इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनिल जायसवाल ने बताया कि ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए मरीजों की सुविधा सर्वोपरि है। अस्पताल में कंबल एवं ब्लोवर की व्यवस्था की गई है, साथ ही परिसर में अलाव जलवाकर ठंड से बचाव किया जा रहा है। रैन बसेरा में भी सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं, ताकि किसी भी जरूरतमंद को ठंड से परेशानी न हो।
महराजगंज पुलिस महकमे में दौड़ी शोक की लहर, धानी पुलिस चौकी के ड्यूटी पर तैनात,आजमगढ़ निवासी, हेड कांस्टेबल ‘रामनयन मौर्य’ की हुई मौत, स्वास्थ्य ठीक न होने का बताया जा रहा कारण, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की असली वजह pic.twitter.com/4WJPTaQqDw
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 22, 2025





















