महराजगंज: ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल का आकस्मिक निधन, शोक में डूबा पुलिस महकमा

मृतक का फोटो

महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस विभाग से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र निवासी, हेड कांस्टेबल रामनयन मौर्य (उम्र 40 वर्ष) पुत्र लालता मौर्य का धानी पुलिस चौकी पर ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया हैपूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस विभाग से एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र निवासी, हेड कांस्टेबल रामनयन मौर्य (उम्र 40 वर्ष) पुत्र लालता मौर्य का धानी पुलिस चौकी पर ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया है। इस खबर के बाद से ही पूरे पुलिस महकमे और उनके साथियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

घटना का विवरण

मिली जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल रामनयन मौर्य धानी पुलिस चौकी पर अपनी सेवा दे रहे थे। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत का कारण और जांच

प्राथमिक तौर पर मौत की वजह खराब स्वास्थ्य और अचानक तबीयत बिगड़ना बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सहकर्मियों में गमगीन माहौल

रामनयन मौर्य के असामयिक निधन पर आला अधिकारियों सहित उनके साथी पुलिसकर्मियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उनके सहयोगियों का कहना है कि वे अपने कर्तव्यों के प्रति बेहद सजग रहते थे। पुलिस प्रशासन अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है ताकि स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सके।

बच्चों से जुदा हो गएं रामनयन

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवादाता के मुताबिक, मृतक रामनयन की एक बेटी और दो बेटे सहित कुल तीन बच्चे हैं, जो अक्सर अपने पिता के आने की इंतजार में बैठे रहते थे, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था और रामनयन परिवार से कोसों दूर दम तोड़ दिए। इस मौत से एक तरफ महराजगंज पुलिस महकमे में मातम छा गया है वहीं, दूसरी तरफ रामनयन के परिजनों के उपर दुःखों का पहाड़ टूट गया है।

अब देखने वाली बात यह रहेगी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह क्या निकलकर सामने आती है? क्या वास्तव में स्वास्थ्य खराब के कारण मौत हुई है? या फिर कोई अन्य वजह की खुलासा होती है। फिलहाल, सभी की नजरें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.