महराजगंज: केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह

महराजगंज

महराजगंज जनपद के केंद्रीय ग्राम्य विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान का आज फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के आवास पर आगमन हुआ। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के केंद्रीय ग्राम्य विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान का आज फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह के आवास पर आगमन हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। पूर्व विधायक के आवास पर आयोजित शिष्टाचार भेंट के दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास और आगामी सांगठनिक कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री जी का अभिनंदन किया। कमलेश पासवान ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना ही प्राथमिकता है। इस अवसर पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.