सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-15, गांधी नगर में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए पुलिस की रात्रि गश्त की दावों की पोल खोल दी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-15, गांधी नगर में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए पुलिस की रात्रि गश्त की दावों की पोल खोल दी है। चोरों ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अतीकुर्रहमान के सूने घर को निशाना बनाकर करीब 15.50 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।
इलाज के लिए लखनऊ गया था परिवार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष प्रतिनिधि अतीकुर्रहमान अपने परिवार के साथ इलाज के सिलसिले में लखनऊ गए हुए थे। घर को सूना पाकर चोरों ने दीवार फांदकर प्रवेश किया और अलमारी के ताले तोड़कर करीब 2 लाख 50 हजार रुपये नकद और लगभग 13 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए।

पुलिस की गश्त पर उठे सवाल
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। नगर के मुख्य इलाके में हुई इस बड़ी चोरी से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस की रात्रि गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 22 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/vsExfmb8Kv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 22, 2025





















