हाथरस: डीएम अतुल वत्स ने ली आधार अनुश्रवण समिति की बैठक, समस्याओं के समाधान के निर्देश

हाथरस

हाथरस जनपद के स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी (डीएम) अतुल वत्स की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


हाथरस जनपद के स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी (डीएम) अतुल वत्स की अध्यक्षता में संपन्न हुई। डीएम ने बैठक के दौरान आधार कार्ड से संबंधित विभिन्न कार्यों और लंबित समस्याओं की समीक्षा की।

डीएम अतुल वत्स ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों को आधार से जुड़ी किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से नए आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया को तेज करने और सभी केंद्रों पर सुचारू व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।

डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि जिन नागरिकों का आधार कार्ड दस वर्ष से अधिक पुराना हो चुका है, उन्हें जागरूक किया जाए ताकि वे अपने पहचान और पते के दस्तावेजों के साथ जल्द से जल्द आधार अपडेट करा लें। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपने आधार कार्ड को सक्रिय और अपडेटेड रखें।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.