बरेली
बरेली जनपद के पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 905 ग्राम अफीम के साथ दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बरेली जनपद के पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 905 ग्राम अफीम के साथ दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 22 लाख रुपये बताई जा रही है।
बारादरी थाना क्षेत्र के सेटेलाइट बस स्टैंड के पास से पुलिस टीम ने मुनीष और मेहरबान नामक दो आरोपियों को धर दबोचा।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये तस्कर पंजाब के ढाबों पर अफीम की सप्लाई करते थे। वे झारखंड जैसे राज्यों से अफीम लाकर उत्तर प्रदेश के रास्ते पंजाब तक अवैध रूप से पहुंचाते थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
हाथरस: युवती से छेड़छाड़ मामले में पुलिस का एक्शन, दो मनचले गिरफ्तार, तख्ती पर मांगी माफीhttps://t.co/naQ8Z46Hur
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 12, 2025





















