लखनऊ: सीएम योगी से मुलाकात करेंगे नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी

लखनऊ

लखनऊ जनपद के भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज शाम मुख्यमंत्री आवास जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री रहे और आज ही निर्विरोध रूप से प्रदेश अध्यक्ष चुने गए पंकज चौधरी शाम 6 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


लखनऊ जनपद के भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी आज शाम मुख्यमंत्री आवास जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री रहे और आज ही निर्विरोध रूप से प्रदेश अध्यक्ष चुने गए पंकज चौधरी शाम 6 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेंगे।

माना जा रहा है कि यह मुलाकात औपचारिक शिष्टाचार और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा के लिए होगी। आज ही पंकज चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था।

यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि नए प्रदेश अध्यक्ष को 2027 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन में नई ऊर्जा भरने और आगामी रणनीतियों पर मुख्यमंत्री के साथ विचार-विमर्श करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पंकज चौधरी पूर्वांचल से आते हैं और कुर्मी समुदाय का बड़ा चेहरा हैं।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.