अमेठी: कोतवाली पुलिस पर लगे मारपीट और जेवर गायब करने के आरोप, पुलिस ने बताया निराधार; ऑडियो वायरल

अमेठी

अमेठी जनपद के कोतवाली पुलिस पर मारपीट करने और जेवर गायब करने के आरोपों के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने इन सभी आरोपों को असत्य और निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


अमेठी जनपद के कोतवाली पुलिस पर मारपीट करने और जेवर गायब करने के आरोपों के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने इन सभी आरोपों को असत्य और निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है।

दरअसल, यह मामला तब सुर्खियों में आया जब आरोप लगाने वाले पक्ष ने पुलिसकर्मियों के बीच हुई आपसी बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि कुछ लोग जानबूझकर पुलिस की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपों की आंतरिक जांच की, जिसमें सभी आरोप झूठे पाए गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल ऑडियो भी संदर्भ से हटाकर पेश किया गया है।

पुलिस ने झूठे आरोप लगाने और ऑडियो वायरल कर भ्रम फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है।

 

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.