अयोध्या
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक आज मणिराम दास छावनी में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने की।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक आज मणिराम दास छावनी में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने की।
बैठक में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ को भव्यता से मनाने के लिए ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। निर्णय लिया गया है कि 31 दिसंबर को होने वाले मुख्य आयोजन से पहले, 27 से 31 दिसंबर तक पाँच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान किए जाएँगे।
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि 31 दिसंबर को होने वाले मुख्य समारोह में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना है। इस दौरान रामकथा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मंदिर निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की गई।
हाथरस: युवती से छेड़छाड़ मामले में पुलिस का एक्शन, दो मनचले गिरफ्तार, तख्ती पर मांगी माफीhttps://t.co/naQ8Z46Hur
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 12, 2025





















