बहराइच: मां के बगल से भेड़िया उठा ले गया 1 साल की बच्ची को, 8 घंटे से तलाश जारी

बहराइच

बहराइच जनपद के भेड़िए एक बार फिर खूंखार हो गए हैं। शनिवार तड़के एक गाँव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ मां के बगल में सो रही एक साल की बच्ची को एक भेड़िया उठा ले गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बहराइच जनपद के भेड़िए एक बार फिर खूंखार हो गए हैं। शनिवार तड़के एक गाँव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ मां के बगल में सो रही एक साल की बच्ची को एक भेड़िया उठा ले गया।

भेड़िए के जबड़े में दबते ही बच्ची की चीख निकल गई, जिससे उसकी मां की नींद खुल गई। मां ने शोर मचाया तो भेड़िया बच्ची को लेकर भागने लगा। मां चिल्लाते हुए उसके पीछे-पीछे दौड़ी, लेकिन भेड़िया जंगल की ओर चला गया।

घटना के बाद पूरे गाँव में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण लाठी लेकर बच्ची की तलाश में जुट गए। घटना के आठ घंटे बीत जाने के बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। स्थानीय पुलिस और वन विभाग को भी सूचित कर दिया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि भेड़ियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे वे दहशत में हैं।

 

Voice Of News 24