सीतापुर: तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, एक युवक की मौत; चालक फरार

सीतापुर

सीतापुर-हरदोई मार्ग पर कटेहरी पुलिया के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहाँ एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सीतापुर-हरदोई मार्ग पर कटेहरी पुलिया के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहाँ एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद कार चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

यह हादसा मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस फरार कार चालक और वाहन की पहचान करने में जुटी है। इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24