अमरोहा: लव मैरिज के लिए दिया तलाक, दोबारा निकाह से पहले दुष्कर्म; पति समेत 3 पर FIR

अमरोहा

अमरोहा जनपद के सैदनगली थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने लव मैरिज के लिए अपनी पत्नी को तलाक दे दिया, लेकिन दोबारा निकाह करने से ठीक पहले उस पर दुष्कर्म का आरोप लगा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


अमरोहा जनपद के सैदनगली थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने लव मैरिज के लिए अपनी पत्नी को तलाक दे दिया, लेकिन दोबारा निकाह करने से ठीक पहले उस पर दुष्कर्म का आरोप लगा है।

पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी पति अजहर ने दोबारा निकाह करने से पहले उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया। यही नहीं, पीड़िता ने अजहर के साथ-साथ दो अन्य लोगों पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति अजहर और दो अन्य बलात्कारियों के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह मामला सैदनगली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.