हरदोई: लखनऊ रोड पर दो पक्षों में भीषण मारपीट, VIDEO वायरल; पुलिस ने शुरू की जांच

हरदोई

हरदोई जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित लखनऊ रोड पर शुक्रवार देर रात दो पक्षों के बीच सरेराह मारपीट हो गई। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते लात-घूंसों में बदल गया,पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हरदोई जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित लखनऊ रोड पर शुक्रवार देर रात दो पक्षों के बीच सरेराह मारपीट हो गई। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते लात-घूंसों में बदल गया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में कई लोग बीच सड़क पर एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास भी किया, लेकिन विवाद इतना बढ़ गया था कि उन्हें पीछे हटना पड़ा।

वीडियो के वायरल होते ही हरदोई पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस विभाग ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से बताया कि थाना प्रभारी कोतवाली शहर को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह विवाद एक छोटी-सी कहासुनी को लेकर शुरू हुआ था। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मारपीट और सार्वजनिक उपद्रव करने वाले दोनों पक्षों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे कानून को हाथ में न लें।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.