चंदौली के महाबलपुर में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, ग्रामीण 15 साल से परेशान

चंदौली

चंदौली जनपद के नियामताबाद ब्लॉक के महाबलपुर गाँव में बुनियादी सुविधाओं की खस्ताहालत से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। शकील अहमद, रीना देवी समेत अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 15 वर्षों से गाँव में कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

चंदौली जनपद के नियामताबाद ब्लॉक के महाबलपुर गाँव में बुनियादी सुविधाओं की खस्ताहालत से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। शकील अहमद, रीना देवी समेत अन्य ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 15 वर्षों से गाँव में कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ है।

सड़कें टूटी पड़ी हैं, नालियां बंद हैं और जल निकासी व्यवस्था चरमराई हुई है। नाली का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को कीचड़ और बदबू से होकर गुजरना पड़ता है। बरसात में गाँव तालाब जैसा बन जाता है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

ग्राम प्रधान अर्चना देवी ने फंड की कमी को विकास कार्य अधूरे रहने का कारण बताया है। हालांकि, ग्रामीण इस दावे पर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर चुनाव में विकास के वादे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं होता, जिसकी वजह से अब यह बदहाली चुनावी मुद्दा बनती जा रही है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.