बलिया में श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) शुरू: 72 इकाइयाँ चिह्नित, रोजगार की स्थिति का होगा आकलन

बलिया

बलिया जनपद के नियोजन विभाग के निर्देश पर आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) और अनिगमित क्षेत्र उद्यम (ASUS) का वार्षिक सर्वेक्षण शुरू हो गया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के नियोजन विभाग के निर्देश पर आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (PLFS) और अनिगमित क्षेत्र उद्यम (ASUS) का वार्षिक सर्वेक्षण शुरू हो गया है। यह सर्वेक्षण जुलाई 2025 से जून 2026 तक डिजिटल माध्यम (टैबलेट) से संचालित किया जाएगा।

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इसका उद्देश्य रोजगार की स्थिति, बेरोजगारी के स्वरूप, महिला श्रम भागीदारी और अनिगमित क्षेत्र के उद्यमों की वास्तविक स्थिति जानना है।

PLFS के लिए जनपद में कुल 72 इकाइयाँ (12 नगरीय, 60 ग्रामीण) चिह्नित की गई हैं, जिनमें से 30 का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। ASUS के लिए चिह्नित 36 इकाइयों (24 नगरीय, 12 ग्रामीण) में से 29 का सर्वेक्षण पूर्ण हो चुका है।

इन आँकड़ों का उपयोग जिले के घरेलू उत्पाद (जीडीपी-समान अनुमान) तैयार करने और रोजगार सृजन की नीतियाँ बनाने में किया जाएगा। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति इसकी निगरानी कर रही है। अधिकारी ने जनपदवासियों से सही जानकारी देकर सहयोग की अपील की है।

 

Voice Of News 24