बस्ती
बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के तिघरा गाँव में एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है, जहाँ दबंगों ने एक युवक धर्मेश पर लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के तिघरा गाँव में एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है, जहाँ दबंगों ने एक युवक धर्मेश पर लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे अधमरा समझकर बुरी तरह पीटा और फिर नदी किनारे फेंक दिया।
यह घटना 11 दिसंबर की रात करीब 8:30 बजे गोसाईपुर पुल के पास हुई। पीड़ित धर्मेश जब स्कूटी से लौट रहा था, तभी रमेश चौधरी, राकेश चौधरी, उमेश चौधरी (तीनों पुत्र रामउजागिर चौधरी) और अंकित चौधरी ने उसे रोक लिया।
पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने लोहे की रॉड से उसकी आँख और शरीर पर वार किए, जबकि कुल्हाड़ी से सिर पर हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गया। होश आने पर वह किसी तरह डेरी तक पहुँचा, जिसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
धर्मेश ने आरोपियों को दबंग और भूमाफिया बताया है। लालगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि नामजद तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हाथरस: युवती से छेड़छाड़ मामले में पुलिस का एक्शन, दो मनचले गिरफ्तार, तख्ती पर मांगी माफीhttps://t.co/naQ8Z46Hur
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 12, 2025





















