बलरामपुर: सीएमओ कार्यालय के सामने भीषण हादसा, कार-बाइक टक्कर में एक की मौत

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद के सीएमओ कार्यालय के ठीक सामने एक तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई।बलरामपुर जनपद के सीएमओ कार्यालय के ठीक सामने एक तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई।

बलरामपुर जनपद के सीएमओ कार्यालय के ठीक सामने एक तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। यह हादसा इतना जोरदार था कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद अफरातफरी मच गई और मौका पाकर कार चालक अपना वाहन छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर तुरंत कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

पुलिस अब फरार कार चालक की तलाश में जुटी हुई है और घटना के संबंध में सुराग जुटाने के लिए आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.