आजमगढ़
आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और एक शातिर चोर के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें चोर राजेश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर थाना क्षेत्र में बीती रात पुलिस और एक शातिर चोर के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें चोर राजेश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत मेंहनगर पुलिस टीम ने अहिआई के पास घेराबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया, जिसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से चोर राजेश घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गिरफ्तार चोर के पास से चोरी किए गए DJ साउंड सिस्टम का कीमती सामान बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत 3.5 लाख रुपये आँकी गई है। पुलिस के अनुसार, यह शातिर चोर कई चोरी की वारदातों में वांछित था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से अवैध हथियार और चोरी का सामान बरामद किया गया है। पुलिस अब इसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
हाथरस: युवती से छेड़छाड़ मामले में पुलिस का एक्शन, दो मनचले गिरफ्तार, तख्ती पर मांगी माफीhttps://t.co/naQ8Z46Hur
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 12, 2025





















