डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर
समाजवादी पार्टी की डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक सैयदा खातून ने आज सोमवार को नवीन मंडी शाहपुर स्थित धान खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

समाजवादी पार्टी की डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र की विधायक सैयदा खातून ने आज सोमवार को नवीन मंडी शाहपुर स्थित धान खरीद केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीद प्रक्रिया, तौल व्यवस्था और किसानों को केंद्र पर मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए विधायक सैयदा खातून ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि:
किसानों का धान समय पर और समर्थन मूल्य पर खरीदा जाना सुनिश्चित किया जाए।
तौल प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए।
किसी भी किसान को खरीद प्रक्रिया में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
विधायक ने केंद्र प्रभारी और संबंधित अधिकारियों को किसानों की समस्याओं को तत्काल दूर करने के लिए पाबंद किया, ताकि धान बिक्री में कोई विलंब न हो।
गाजियाबाद आरओबी से नीचे गिरी तेज रफ्तार कार, एक की मौत; दूसरा गंभीर घायलhttps://t.co/fA24Mlth5A
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 1, 2025





















