निचलौल में दर्दनाक सड़क हादसा,क्रांति चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने मारी बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर,पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

निचलौल/महराजगंज

महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र में सोमवार शाम क्रांति चौराहे के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र में सोमवार शाम क्रांति चौराहे के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृतक की पहचान निचलौल नगर पंचायत के महाशय वार्ड निवासी लाल बहादुर वर्मा के रूप में हुई है, जबकि उनकी पत्नी रानी वर्मा गंभीर रूप से घायल हैं।

जानकारी के अनुसार, लाल बहादुर वर्मा अपनी पत्नी को बाइक पर सिसवा से लेकर घर लौट रहे थे। क्रांति चौराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। वहाँ डॉक्टरों ने लाल बहादुर वर्मा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रानी वर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

 

Voice Of News 24