महराजगंज:धनहा नायक में दो विशाल अजगरों से दहशत, वन विभाग की लापरवाही पर ग्रामीण भड़के,सूचना के बाद भी घंटों देर से पहुंची टीम

परतावल/महराजगंज

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धनहा नायक में पिछले 10 दिनों से नजर आ रहे विशाल अजगरों ने पूरे गांव में दहशत फैलाकर रख दी है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धनहा नायक में पिछले 10 दिनों से नजर आ रहे विशाल अजगरों ने पूरे गांव में दहशत फैलाकर रख दी है। लगातार सूचना दिए जाने के बावजूद वन विभाग और रेस्क्यू टीम की लापरवाही से ग्रामीणों का गुस्सा चरम पर है।

सोमवार की सुबह गांव में दो बड़े अजगर फिर दिखाई देने पर लोगों ने तुरंत बनकटिया चौकी प्रभारी चंद्रेश यादव को सूचना दी। चौकी प्रभारी ने मामले की जानकारी रेंजर अवधेश कुमार पटवा को दी, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग को सूचना मिल जाने के बावजूद टीम 2–3 घंटे की देरी से गांव पहुंची।

ग्रामीणों के अनुसार, जब तक टीम गांव पहुंची, शाम हो चुकी थी, जिससे अजगरों को पकड़ पाने में वे असफल रहे। मौके पर पहुंचे सुरक्षा कर्मी महेंद्र कुमार व महाजन भी बिना किसी आवश्यक उपकरण और तैयारी के आए थे, जिसे देखकर ग्रामीण भड़क उठे।

ग्रामीण अमरनाथ नायक ने बताया कि उन्होंने 3 बजे ही वन विभाग को सूचना दे दी थी, जबकि टीम 5 बजे पहुंची। गांव में बच्चों और महिलाओं की लगातार आवाजाही के बीच विभाग की यह देरी किसी भी समय गंभीर हादसे का कारण बन सकती थी।

ग्रामीणों का आरोप है कि वन अधिकारी शैलेंद्र सिंह स्थानीय लोगों के फोन कॉल रिसीव नहीं कर रहे थे। वे केवल अपने विभागीय कर्मचारियों से बातचीत कर रहे थे, जबकि ग्रामवासी बार–बार फोन करते रहे। इस रवैये ने लोगों के आक्रोश को और बढ़ा दिया।

गांव में इस समय भय और नाराज़गी का माहौल है। ग्रामीणों ने मांग की है कि वन विभाग की पूरी तरह तैयार विशेष टीम को तुरंत गांव भेजकर अजगरों को सुरक्षित रूप से पकड़कर जंगल में छोड़ा जाए, ताकि गांव के लोग भयमुक्त हो सकें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.