महराजगंज
महराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर क्षेत्र के खालिकगढ़ टोला बसाहवा में सोमवार को एक दुखद हादसा हुआ।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के लक्ष्मीपुर क्षेत्र के खालिकगढ़ टोला बसाहवा में सोमवार को एक दुखद हादसा हुआ, जहां एक शादी समारोह के दौरान 11 हजार वोल्ट की बिजली के तार की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक संतोष साहनी की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, खालिकगढ़ टोला बसाहवा निवासी संतोष साहनी पुत्र सुक्खू गांव में एक शादी में शामिल होने आए थे। बताया गया कि टेंट का द्वार गेट हटाते समय वह ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गए, जिससे उन्हें जोरदार करंट का झटका लगा।
घटना के बाद ग्रामीणों ने संतोष को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। इस खबर से संतोष के परिजनों में शोक छा गया।
सूचना पाकर पुरंदरपुर थाना प्रभारी शैलेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गाजियाबाद आरओबी से नीचे गिरी तेज रफ्तार कार, एक की मौत; दूसरा गंभीर घायलhttps://t.co/fA24Mlth5A
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 1, 2025





















