महराजगंज :पोखरी में उतराता मिला गुमशुदा युवक का शव, चौक क्षेत्र में सनसनी

चौक/महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत चौक क्षेत्र में धर्मपुर–बरगदही बसंत नाथ रोड स्थित एक पोखरी में सोमवार दोपहर एक युवक का शव उतराता हुआ मिला।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत चौक क्षेत्र में धर्मपुर–बरगदही बसंत नाथ रोड स्थित एक पोखरी में सोमवार दोपहर एक युवक का शव उतराता हुआ मिला। शव मिलते ही ग्रामीणों ने शोर मचाया और इसकी सूचना जल्द चौक थाना पुलिस को दी।

चौक थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को पोखरी से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान नगर पंचायत चौक, वार्ड नंबर 1 ओवरी निवासी सुभाष जायसवाल पुत्र लालबहादुर के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की गुमशुदगी 30 तारीख को दर्ज की गई थी। आज शव मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, मौत के कारणों का सही खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पीड़ित परिवार से तहरीर मिलने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Vocie Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.