सिद्धार्थनगर :ऑनलाइन हाजिरी और गैर विभागीय कार्यों का विरोध,सिद्धार्थनगर में पंचायत सचिवों का चरणबद्ध ‘सत्याग्रह’

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति ने ऑनलाइन उपस्थिति और लगातार बढ़ते गैर विभागीय कार्यों के विरोध में जिले में चरणबद्ध सत्याग्रह आंदोलन शुरू कर दिया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति ने ऑनलाइन उपस्थिति और लगातार बढ़ते गैर विभागीय कार्यों के विरोध में जिले में चरणबद्ध सत्याग्रह आंदोलन शुरू कर दिया है। यह आंदोलन 1 दिसंबर 2025 से शुरू हुआ है और पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा।

आंदोलन की रणनीति

1 से 4 दिसंबर: सभी सचिव काली पट्टी बांधकर प्रतीकात्मक विरोध करते हुए शासकीय कार्य करेंगे।

5 दिसंबर: जिलेभर में धरना प्रदर्शन होगा और सभी सचिव सरकारी व्हाट्सऐप समूहों से लेफ्ट हो जाएंगे।

10 दिसंबर: सभी सचिव निजी वाहनों का प्रयोग बंद कर देंगे।

15 दिसंबर: सभी सचिव अनावश्यक ऑनलाइन कार्यों के दबाव से बचने के लिए अपने डोंगल विकास खंड कार्यालयों में जमा करेंगे।

भनवापुर में प्रदर्शन: आज (1 दिसंबर) विकासखंड भनवापुर के अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। उन्होंने FRS में तकनीकी खामियों और गैर विभागीय कार्यों के बोझ से ग्रामीण विकास योजनाओं की गुणवत्ता प्रभावित होने की बात कही।

समिति ने शासन से मांग की है कि सचिवों के कार्यों का स्पष्ट निर्धारण किया जाए, अतिरिक्त कार्य रोके जाएं और फील्ड स्तर पर संसाधनों में सुधार किया जाए। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को व्यापक करने की चेतावनी दी गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.