बृजमनगंज/महराजगंज
उत्तर प्रदेश में प्रदेश स्तरीय आह्वान पर, बृजमनगंज ब्लॉक के पंचायत सचिवों ने आज ब्लॉक मुख्यालय के सामने बायोमेट्रिक (ऑनलाइन) उपस्थिति प्रणाली का जोरदार विरोध किया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश में प्रदेश स्तरीय आह्वान पर, बृजमनगंज ब्लॉक के पंचायत सचिवों ने आज ब्लॉक मुख्यालय के सामने बायोमेट्रिक (ऑनलाइन) उपस्थिति प्रणाली का जोरदार विरोध किया। सचिवों ने अपने हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और शासन से इस नई प्रणाली को तुरंत वापस लेने की मांग की।
विरोध प्रदर्शन के दौरान, सभी पंचायत सचिव विभागीय कार्यों से विरत रहे और नारेबाजी की। इस कारण ब्लॉक में पंचायती कार्य पूरी तरह बाधित रहे, जिससे अपने काम के लिए आए आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रदर्शनकारियों में ब्लाक अध्यक्ष आनंद पांडेय, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सोनी, महामंत्री सर्वेश सोनकर, संरक्षक सर्वजीत गुप्ता, सचिव मिलिंद चौधरी, परविंद पाल, अनूप शुक्ला, अरुन कुमार ठाकुर सहित अन्य सचिव शामिल रहे।
पंचायत सचिवों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका यह सांकेतिक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 1 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/FZJScgKx7A
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 1, 2025





















