पनियरा/महराजगंज
महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेंदुअहिया के बलूअहिया टोले के पास आज सोमवार की सुबह में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेंदुअहिया के बलूअहिया टोले के पास आज सोमवार की सुबह में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान अनंतपुर मोथहीं निवासी जिगर सिंह (लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मौलागंज में एक खाद-बीज की दुकान पर कार्यरत थे।
परिजनों ने बताया कि जिगर सिंह बीती रात बारात में जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन सुबह उनकी मौत की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। दुखद बात यह है कि वह अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो पाएगी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह घटना सड़क हादसा है या कोई संदिग्ध मामला है।
Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 1 दिसम्बर का दिन क्यों है खासhttps://t.co/FZJScgKx7A
— Voice of News 24 (@VOfnews24) December 1, 2025













