नेवी अफसर की पत्नी की संदिग्ध मौत GRP इंस्पेक्टर दिनेश प्रताप शर्मा लाइन हाजिर

इटावा

इटावा जनपद के नौसेना अधिकारी की पत्नी आरती यादव की ट्रेन से गिरकर हुई संदिग्ध मौत के मामले में लापरवाही बरतने पर जीआरपी प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

इटावा जनपद के नौसेना अधिकारी की पत्नी आरती यादव की ट्रेन से गिरकर हुई संदिग्ध मौत के मामले में लापरवाही बरतने पर जीआरपी प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन पर प्रारंभिक जांच में लापरवाही और उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी देने में देरी करने का आरोप है।

यह घटना 26 नवंबर को साम्हो स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर हुई थी, जहां आरती यादव का शव मिला था।

TTE पर हत्या का केस दर्ज: परिजनों ने आरोप लगाया था कि पटना-आनंद विहार सुपरफास्ट ट्रेन में टिकट विवाद के दौरान टीटीई संतोष कुमार ने आरती को धक्का देकर चलती ट्रेन से गिरा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर टीटीई संतोष कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

अधिकार क्षेत्र विवाद: प्रारंभिक जांच में यह गंभीर चूक सामने आई कि घटना के बाद जीआरपी और सिविल पुलिस के बीच अधिकार क्षेत्र का विवाद होने के कारण शव घटनास्थल पर घंटों पड़ा रहा, जिससे जांच प्रक्रिया शुरू होने में देरी हुई। रेलवे एसपी ने लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.