उन्नाव सोशल मीडिया पर असलहे के साथ वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई की तैयारी

उन्नाव

उन्नाव जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र का एक मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर असलहे (हथियारों) के साथ वीडियो बनाकर लगातार पोस्ट कर रहा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उन्नाव जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र का एक मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर असलहे (हथियारों) के साथ वीडियो बनाकर लगातार पोस्ट कर रहा है।

युवक की पहचान शिवम यादव के रूप में हुई है, जिसने अपने वीडियो में हथियार लहराते हुए खुद को प्रदर्शित किया है। इस तरह के वीडियो न सिर्फ कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती हैं, बल्कि युवाओं को गलत संदेश भी देते हैं।

जब यह वीडियो स्थानीय पुलिस के संज्ञान में आया, तो विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अब शिवम यादव की पहचान और उसके पास मौजूद असलहे की वैधता की जांच कर रही है।

गैर-कानूनी हथियार का प्रदर्शन या भय पैदा करने के इरादे से सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो पोस्ट करना आपराधिक कृत्य माना जाता है। पुलिस जल्द ही युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है।

 

Voice Of News24