फिरोजाबाद जैन मंदिर चौराहे पर ऑटो चालकों की दबंगई, मारपीट का वीडियो वायरल

फिरोजाबाद

फिरोजाबाद जनपद के शहर के व्यस्त जैन मंदिर चौराहे पर ऑटो चालकों की दबंगई और मनमानी से राहगीर परेशान हैं। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


फिरोजाबाद जनपद के शहर के व्यस्त जैन मंदिर चौराहे पर ऑटो चालकों की दबंगई और मनमानी से राहगीर परेशान हैं। आरोप है कि ऑटो चालक आए दिन राहगीरों और यात्रियों से मारपीट करते हैं।

हाल ही में, ऑटो चालकों द्वारा एक राहगीर के साथ मारपीट किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह कुछ ऑटो चालक मिलकर एक व्यक्ति पर हमला कर रहे हैं। इस घटना ने चौराहे पर मौजूद लोगों में भय का माहौल बना दिया।

यह पूरा मामला थाना दक्षिण इलाके का है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि वायरल वीडियो के आधार पर उत्पात मचाने वाले ऑटो चालकों की पहचान की जा रही है, और जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि चौराहे पर शांति और व्यवस्था बनी रहे।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.