ढोलक बजाने पर भड़का विवाद मैनपुरी में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 6 घायल

मैनपुरी

मैनपुरी जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल में घर में ढोलक बजाने के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


मैनपुरी जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भरतवाल में घर में ढोलक बजाने के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई इस भयंकर मारपीट में कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुँच गया।

घटना के बाद दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) से शिकायत दर्ज कराई है। शहर कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.