रील बनाने के जुनून में उत्पात: कानपुर हाईवे पर युवकों ने दौड़ाया तांगा, वीडियो वायरल

कानपुर

कानपुर जनपद के सोशल मीडिया पर ‘रील’ बनाने का जुनून अब कानपुर के हाइवे पर अराजकता का कारण बन रहा है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

कानपुर जनपद के सोशल मीडिया पर ‘रील’ बनाने का जुनून अब कानपुर के हाइवे पर अराजकता का कारण बन रहा है। चौबेपुर थाना क्षेत्र में कुछ युवकों ने बीच हाइवे पर जमकर उत्पात मचाया, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ये युवक तेज रफ्तार से तांगा दौड़ा रहे हैं और खतरनाक तरीके से वाहन चलाकर हाईवे पर यातायात को बाधित कर रहे हैं। उनका यह कृत्य न सिर्फ उनकी जान के लिए, बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी बड़ा खतरा बन गया था।

पुलिस को इस घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जाँच शुरू कर दी है। चौबेपुर पुलिस जल्द ही वीडियो में दिख रहे उत्पात मचाने वाले युवकों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

 

Voice Of News24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *