राशन घोटाला वायरल: सिद्धार्थनगर में कोटेदार तत्काल निलंबित, जांच के बाद कड़ी कार्रवाई

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के राशन वितरण में अनियमितता से जुड़े वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए, जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के राशन वितरण में अनियमितता से जुड़े वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए, जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। वीडियो में सामने आए राशन घोटाले की जांच के बाद, संबंधित कोटेदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह मामला भनवापुर विकासखंड के जहदा मुस्तहकम गाँव का है, जहाँ के कोटेदार पर उपभोक्ताओं को कम राशन देने और धांधली करने का आरोप लगा था। वायरल वीडियो को आधार बनाकर जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देश पर मामले की गहन जाँच शुरू की गई थी।

जाँच में आरोप सही पाए जाने पर, कोटेदार का अनुबंध पत्र तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जनवितरण प्रणाली में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग ने संबंधित गाँव में वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.