तेज रफ्तार का कहर: ट्यूशन जा रही छात्रा की दर्दनाक मौत, पिकअप चालक फरार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के कोल्हूई थाना क्षेत्र के बहादुरी बाजार में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में ट्यूशन जा रही 18 वर्षीय छात्रा सुनीता (पुत्री विनोद, निवासी लौकही) की दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के कोल्हूई थाना क्षेत्र के बहादुरी बाजार में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में ट्यूशन जा रही 18 वर्षीय छात्रा सुनीता (पुत्री विनोद, निवासी लौकही) की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना सुबह लगभग 6 बजे की है। सुनीता जब बहादुरी बाजार के लिंक रोड पर थीं, तभी बृजमनगंज की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सुनीता के परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने तत्काल चालक की गिरफ्तारी की मांग की है।

कोल्हूई पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव और पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार चालक की तलाश में जांच जारी है।

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.