बलरामपुर
बलरामपुर जनपद के सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सदर विधानसभा क्षेत्र में एकता पदयात्रा आयोजित की गईपूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद के सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में सदर विधानसभा क्षेत्र में एकता पदयात्रा आयोजित की गई, जिसका समापन भगवती आदर्श विद्यालय में जनसभा के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री राकेश सचान थे।
मंत्री सचान ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि 562 रियासतों का विलय उनकी दूरदर्शिता और साहस का परिणाम था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साकार किया जा रहा ‘आत्मनिर्भर भारत’ सरदार पटेल की सोच का ही परिणाम है।
सदर विधायक पलटू राम ने कहा कि हैदराबाद और जूनागढ़ का विलय पटेल की कूटनीतिक कुशलता थी, और धारा 370 का हटना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का उल्लेख करते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।हे।
मऊ: खाद के लिए लंबी कतारें, हंगामे से निपटने के लिए बुलानी पड़ रही पुलिसhttps://t.co/c5uvPsdFlR
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 13, 2025




















