सिद्धार्थनगर: पुलिस हिरासत में गंभीर रूप से घायल युवक कोमा में; 20 दिन से जारी इलाज में लाखों खर्च

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के दीपावली के अगले दिन (22 अक्टूबर) मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद मोहाना थाने के चार पुलिसकर्मियों द्वारा जबरन बाइक पर बिठाए गए बी-फॉर्मा छात्र रजनीश पटेल (चंपापुर निवासी) की हालत गंभीर बनी हुई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के दीपावली के अगले दिन (22 अक्टूबर) मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद मोहाना थाने के चार पुलिसकर्मियों द्वारा जबरन बाइक पर बिठाए गए बी-फॉर्मा छात्र रजनीश पटेल (चंपापुर निवासी) की हालत गंभीर बनी हुई है।


सीसीटीवी में पुलिस की गिरफ्त में कैद होने के 14 मिनट बाद रजनीश सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिले, उनके हाथ-पैर, सिर और जबड़ा टूटा था। 20 दिन से अधिक समय से लखनऊ के मैक्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, लेकिन उन्हें होश नहीं आया है और वह कोमा में हैं।

पुलिस ने शुरुआत में युवक के गाड़ी से कूदने की थ्योरी दी, जिसे परिवार और पड़ोसियों ने झूठा करार दिया है। फरार हुए चारों आरोपी पुलिसकर्मियों (राजन सिंह, मनोज यादव, मंजीत सिंह, अभिषेक गुप्ता) को 10 दिन के अंदर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पिता अशोक कुमार पटेल ने ₹12-15 लाख खर्च होने की बात कहते हुए प्रशासन से मदद और दोषी पुलिसकर्मियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।

 

 

Voice Of News24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.