सड़क हादसा: दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, एक घायल,मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के असिधवा गांव के पास हुई दुर्घटना

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना असिधवा गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर के कारण हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, बड़हल घाट गांव निवासी श्याम लाल (22) पुत्र राजकुमार अपने साथी कन्हैया साहनी के साथ अपनी भैंस को ढूंढने के लिए अशोकवा की तरफ गए थे। देर रात वे अपनी बाइक से वापस लौट रहे थे।

साथी कन्हैया साहनी ने बताया कि जैसे ही वे मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के असिधवा चौराहे के पास पहुँचे, चेतिया की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पास के एक पेड़ से जा टकराई।

इकलौते बेटे की मौत

इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार श्याम लाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कन्हैया साहनी के पैर में गंभीर चोट आई है। घटना को अंजाम देने वाला दूसरी बाइक का सवार मौके से फरार हो गया।

मृतक श्याम लाल अपने घर का इकलौता चिराग था, जिसके कारण परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल कन्हैया साहनी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.