हापुड़: सड़क किनारे खड़े ‘झोलाछाप डॉक्टर’ की 5 सेकंड में मौत, हार्ट अटैक की आशंका

हापुड़

हापुड़ जनपद के बुधवार शाम सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक मेडिकल प्रैक्टिशनर (झोलाछाप डॉक्टर) की अचानक गिरकर मौत हो गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के बुधवार शाम सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक मेडिकल प्रैक्टिशनर (झोलाछाप डॉक्टर) की अचानक गिरकर मौत हो गई। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें गिरने और मौत होने में महज 5 सेकंड लगे।

मृतक वाहिद (जिनका उसी इलाके में 25 साल से क्लिनिक था) अपने भाई के मेडिकल स्टोर के बाहर खड़े थे, तभी अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़े और फिर नहीं उठ सके। आस-पड़ोस के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार, वाहिद पूरी तरह स्वस्थ थे और उन्हें कोई बीमारी नहीं थी। डॉक्टरों ने प्राथमिक तौर पर हार्ट अटैक को मौत का संभावित कारण बताया है। हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। वाहिद के परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं, जिनमें से दो बेटे भी BUMS डॉक्टर हैं।

 

Voice Of News24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *