महराजगंज
महराजगंज जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बागापार के टोला बेलहिया में शनिवार सुबह सरकारी स्कूल के कमरे में 11वीं के छात्र मिथिलेश वर्मा का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बागापार के टोला बेलहिया में शनिवार सुबह सरकारी स्कूल के कमरे में 11वीं के छात्र मिथिलेश वर्मा का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया।
रात से था लापता
परिजनों के अनुसार, सरदार बल्लभ भाई पटेल कन्या इंटर कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र मिथिलेश शुक्रवार रात भोजन के बाद से ही लापता था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे, स्कूल की रसोइया ने उसका शव खिड़की की छड़ से लटके हुए देखा।
मोबाइल फोन बरामद, फॉरेंसिक टीम मौके पर
सूचना पर बागापार चौकी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जांच के दौरान मृतक की जेब से एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।
चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारण का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
सिद्धार्थनगर: घर में काम करते वक्त करंट लगने से आशा बहू की मौत, दो साल पहले पति का हुआ था निधनhttps://t.co/BN9KzAEPlO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 8, 2025























