लापरवाही! सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल में घंटों ‘खाना खाने’ का हवाला देकर गायब रहे चिकित्सक, सीटी स्कैन कराने आए मरीज परेशान

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और चिकित्सकों की कार्यशैली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़ा हुआ है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं और चिकित्सकों की कार्यशैली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़ा हुआ है। शनिवार को जिला अस्पताल में सीटी स्कैन कराने आए एक मरीज को घंटों तक संबंधित चिकित्सक की लापरवाही का सामना करना पड़ा।

घंटों तक दिया गया ‘खाना खाने’ का हवाला

मिली जानकारी के अनुसार, सीटी स्कैन कराने के लिए जब मरीज और उनके परिजन संबंधित कक्ष में पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि चिकित्सक ‘खाना खाने’ गए हैं। मरीज घंटों तक इंतजार करते रहे, लेकिन चिकित्सक वापस नहीं लौटे।

आरोप है कि यह केवल एक बहाना था और चिकित्सक कार्य के प्रति अपनी कामचोरी और लापरवाही छिपाने के लिए घंटों तक ओपीडी/कार्यस्थल से गायब रहे।

बढ़ती लोकप्रियता पर धब्बा

जिले के नागरिक और अस्पताल में इलाज कराने आए लोगों का कहना है कि सरकार एक तरफ सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ चिकित्सकों की ऐसी गैर-जिम्मेदाराना हरकतें जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती लोकप्रियता पर धब्बे से कम नहीं है।

मरीजों का कहना है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोग मजबूरी में सरकारी अस्पताल आते हैं, लेकिन जब उन्हें ऐसी लापरवाही का सामना करना पड़ता है, तो उनकी परेशानी कई गुना बढ़ जाती है।

 

Voice Of News 24