महराजगंज: प्रेमी युगल का सड़क पर अश्लील कृत्य,राहगीरों के विरोध के बाद प्रेमी युगल हिरासत में, पुलिस अधीक्षक ने लिया संज्ञान

महराजगंज

महराजगंज जनपद के परतावल–महराजगंज मार्ग पर आज शनिवार दोपहर एक शर्मनाक नज़ारा देखने को मिला, जिसने न सिर्फ राहगीरों को हैरान कर दिया, बल्कि उनमें गहरा आक्रोश भी भर दिया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के परतावल–महराजगंज मार्ग पर आज शनिवार दोपहर एक शर्मनाक नज़ारा देखने को मिला, जिसने न सिर्फ राहगीरों को हैरान कर दिया, बल्कि उनमें गहरा आक्रोश भी भर दिया। सड़क किनारे एक महिला और युवक द्वारा खुलेआम की जा रही अश्लील हरकतों को देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

विरोध के बाद बिरयानी दुकान में छिपे

राहगीरों द्वारा विरोध किए जाने के बाद यह प्रेमी युगल मौके से भाग निकला और पास ही स्थित हैदराबादी बिरयानी की दुकान में जाकर छिप गया। हालांकि, गुस्साई भीड़ ने तुरंत इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दे दी।

सूचना मिलते ही परतावल चौकी के एसआई अंकित चौरसिया पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुकान से दोनों युवक-युवती को हिरासत में लिया और उन्हें चौकी पर ले आई।

पति सेना में, पत्नी प्रेमी संग घूमने आई थी

चौकी पर पूछताछ के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि महिला का पति भारतीय सेना में नौकरी करता है, जबकि वह अपने प्रेमी के साथ परतावल घूमने आई थी। खुलेआम की गई उनकी हरकत ने दोनों को सीधे पुलिस की गिरफ्त में पहुंचा दिया। यह घटना पूरे इलाके में तेजी से फैल गई और बताया जा रहा है कि इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है।

एसपी ने लिया संज्ञान, जांच के आदेश

मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो पुलिस अधीक्षक ने तुरंत इसका संज्ञान लिया और पूरे प्रकरण की गहन जांच के आदेश दिए। इसके बाद, प्रेमी युगल को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए श्यामदेउरवा थाने भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा अभिषेक सिंह ने इस संबंध में बताया कि, “पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.