मऊ
मऊ जनपद के जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने कोपागंज में शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। अनुपस्थित कर्मचारियों पर उन्होंने कड़ी नाराज़गी जताते हुए जाँच के आदेश दिए। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने कोपागंज में शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। अनुपस्थित कर्मचारियों पर उन्होंने कड़ी नाराज़गी जताते हुए जाँच के आदेश दिए।
विद्यालयों में खामियां: इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय खुंखुदवा में छात्र उपस्थिति कम पाई गई और शौचालय ठीक नहीं मिला। डी.एम. ने उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। कस्तूरबा गांधी विद्यालय में उन्होंने छात्राओं से संवाद किया और वार्डन को आवश्यकताओं की सूची तैयार करने को कहा।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC): निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधीक्षक अनुपस्थित मिले। डॉक्टर राजू और दो संविदा कर्मी भी ड्यूटी से नदारद पाए गए। जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों से तत्काल स्पष्टीकरण माँगा।
प्रशंसा: मरीजों द्वारा प्रभारी स्वास्थ्य अधीक्षक वेद प्रकाश गुप्ता की तारीफ किए जाने पर डी.एम. ने उन्हें शाबाशी दी और बेहतर सुविधाएँ देने के निर्देश दिए।
उर्वरक केंद्र: साधन सहकारी समिति के उर्वरक बिक्री केंद्र पर स्टॉक सही पाया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि उर्वरक की कोई कमी नहीं है।
डीएम ने सभी विभागों को कार्य में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी है।
सिद्धार्थनगर: घर में काम करते वक्त करंट लगने से आशा बहू की मौत, दो साल पहले पति का हुआ था निधनhttps://t.co/BN9KzAEPlO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 8, 2025























