निचलौल ब्लॉक में ‘आधा-अधूरा विकास’ बना चुनौती, घरों में घुस रहा नालियों का पानी

महराजगंज

भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान और ग्रामीण विकास कार्यक्रमों को जनपद महराजगंज के निचलौल विकासखंड की ग्राम सभा बजही में खुली चुनौती मिलती दिख रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान और ग्रामीण विकास कार्यक्रमों को जनपद महराजगंज के निचलौल विकासखंड की ग्राम सभा बजही में खुली चुनौती मिलती दिख रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गाँव में विकास कार्य तो हुए हैं, लेकिन उन्हें आधा-अधूरा छोड़कर छोड़ दिया गया है, जिससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, प्रधान द्वारा नाली का निर्माण आधा ही कराया गया है। अधूरी नाली के कारण गंदा पानी सही ढंग से निकल नहीं पा रहा है, जिससे घरों में नालियों के पानी के साथ-साथ कीड़े-मकोड़े भी घुस रहे हैं। इस कारण गाँव में गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार इसकी शिकायत जिम्मेदार लोगों से की, लेकिन कोई भी अधिकारी या जिम्मेदार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द नाली निर्माण का कार्य पूरा कराया जाए, ताकि उन्हें इस मुसीबत से राहत मिल सके।

 

Voice Of News 24