भारतीय राष्ट्र की आम जनता की ओर से

ब्यूरो रिपोर्ट

इस प्रशस्ति पत्र द्वारा हम कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को सच्चे मन, गर्व और आभार के साथ नमन करते हैं।। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

इस प्रशस्ति पत्र द्वारा हम कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को सच्चे मन, गर्व और आभार के साथ नमन करते हैं।

आप दोनों ने नारी शक्ति की परिभाषा को नए शिखरों पर पहुँचाया है। आपने न केवल परंपराओं की सीमाओं को लांघा, बल्कि देश की बेटियों के लिए नए मार्ग खोले। आपका साहस, नेतृत्व और अटूट समर्पण भारतीय सशस्त्र बलों की गौरवशाली परंपरा को और भी आलोकित करता है।

कर्नल सोफिया कुरैशी, आप सैन्य रणनीति और नेतृत्व का सजीव उदाहरण हैं। अफसरों की टुकड़ी का नेतृत्व कर आपने न केवल इतिहास रचा, बल्कि यह सिद्ध किया कि नारी भी रणभूमि में अदम्य साहस के साथ अग्रणी भूमिका निभा सकती है।

विंग कमांडर व्योमिका सिंह, आप आकाश की ऊँचाइयों की प्रतीक हैं। भारतीय वायुसेना में आपकी भूमिका ने यह दर्शाया कि नारी शक्ति सीमाओं को नहीं पहचानती। आपकी उड़ान ने करोड़ों भारतीय नारियों को अपने सपनों की ऊँचाईयों की कल्पना करने का साहस दिया है।

आपके अद्वितीय योगदान, अटूट साहस, और राष्ट्रभक्ति के लिए यह राष्ट्र सदा आपका ऋणी रहेगा।

आपको यह प्रशस्ति पत्र भारतीय गौरव, नारी सम्मान और प्रेरणा की चिरस्थायी प्रतीक रूप में समर्पित है।

“नारी शक्ति का शौर्य-विज्ञान”

विजय पताका बन लहराईं, भारत की ये बेटियाँ,
कंधे से कंधा मिलाकर चलें, वीरता की रेखाएँ।

कर्नल सोफिया—धैर्य की देवी, रणचंडी की अवतार,
हर आदेश में बसी है जिनके, भारत माँ की पुकार।
हौसलों की ढाल लिए, बढ़तीं संग सेनाओं के,
हर मोर्चे पर लिखती हैं, गौरव के नव गाथाओं के।

व्योमिका सिंह—आकाशगामिनी, नभ की स्वर्ण रेखा,
जहाँ सोच भी न पहुँचे, वहाँ भरें उड़ानें अकेला।
विंग कमांडर बन गढ़ा, इतिहास नया वीरों का,
हर भारतीय नारी को दी, सपना ऊँचाइयों का।

इनके चरणों की धूल से, रोशन हों हर राह,
जाग उठे हर नारी मन में, वीरांगनाओं की चाह।

ना कोई बंधन, ना कोई सीमा, रोक सके अब बेटियों को,
इन्होंने गढ़ी है मिसालें, इतिहास की रेखाओं को।

शत-शत नमन इन नारियों को, जो बनीं भारत की शान,
ये हैं नारी शक्ति की गूंजती, अमर विजय-संतान।

शत-शत नमन।

– भारत की जनता की ओर से

Voice Of News 24