महराजगंज
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी में एक दुखद घटना सामने आई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी में एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान अंजू (उम्र 26 वर्ष), पत्नी जितेंद्र यादव, निवासी बरगाहपुर टोला जोतपुर के रूप में हुई है।
परिजनों ने अस्पताल के कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अस्पताल के स्टाफ ने उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के एंबुलेंस बुलाकर अंजू को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर करने की बात कही। जब परिजनों को संदेह हुआ और उन्होंने जाकर देखा, तो अंजू मृत पाई गईं।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि अंजू की मौत अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही के कारण हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि डिलीवरी कराने के लिए उनसे दो हजार रुपये लिए गए थे।
इस घटना से परिजनों में गहरा शोक और आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन और संबंधित डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,पति पत्नी और वो, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 18, 2025





















