अयोध्या: हनुमानगढ़ी की सदियों पुरानी परंपरा में बदलाव, निर्वाणी अनी अखाड़ा ने राम जन्मभूमि के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली

अयोध्या

आज अयोध्या में एक अति प्राचीन परंपरा का श्री हनुमान जी की प्रेरणा से परिवर्तन हुआ। हनुमानगढ़ी के 52 बीघे के परिसर से आजीवन बाहर न निकलने की सदियों पुरानी परंपरा को बदलते हुए। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज अयोध्या में एक अति प्राचीन परंपरा का श्री हनुमान जी की प्रेरणा से परिवर्तन हुआ। हनुमानगढ़ी के 52 बीघे के परिसर से आजीवन बाहर न निकलने की सदियों पुरानी परंपरा को बदलते हुए, निर्वाणी अनी अखाड़ा के पूज्य गद्दीनशीन जी महाराज आज हनुमान जी के पवित्र निशान और एक विशाल, भव्य एवं दिव्य शोभायात्रा के साथ सरयू तट से होते हुए श्री राम जन्मभूमि के दर्शन के लिए प्रस्थान किए।

सर्वसम्मति से लिया गया फैसला

प्रेम दास जी महाराज के हनुमानगढ़ी से निकलने के लिए निर्वाणी अखाड़ा के पंचों और सभी धार्मिक निकायों की सहमति के ये फैसला लिया गया है. अब प्रेमदास जी को राम मंदिर जाने की अनुमति दी गई है. खुद प्रेमदास जी ने अपने जीवनकाल में यह इच्छा जाहिर की थी कि वह एक बार रामलला के दर्शन करें.

यह घटना हनुमानगढ़ी के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ है, क्योंकि यह पहली बार है जब निर्वाणी अनी अखाड़ा के गद्दीनशीन जी महाराज इस तरह से हनुमानगढ़ी के बाहर निकलकर श्री राम जन्मभूमि के दर्शन के लिए जा रहे हैं। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में संत, महंत और श्रद्धालु शामिल हुए, जो भगवान हनुमान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

सरयू तट से राम जन्मभूमि की ओर प्रस्थान करती हुई यह भव्य शोभायात्रा अयोध्या के आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व को और बढ़ा रही है। यह परिवर्तन निश्चित रूप से अयोध्या के संत समाज और श्रद्धालुओं के बीच एक महत्वपूर्ण चर्चा का विषय बनेगा और इसे एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

Voice Of News 24