महाराजगंज: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर, दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल,अस्पताल रेफर

धानी (महाराजगंज )

महाराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी फरेंदा मार्ग स्थित के सिकंदराजीतपुर के पास आज लाभग दो बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट 

महाराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी फरेंदा मार्ग स्थित के सिकंदराजीतपुर के पास आज लाभग दो बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दो तेज रफ्तार बाइक सवारों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को नजदीकी धानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया।

घायलों की पहचान सूर्यांश (28 वर्ष), निवासी फरेंदा (बाइक नंबर UP 56AX 8001) और रामवरन  (55 वर्ष)निवासी अजगरहा भौरावारी (बाइक नंबर UP 53EA 1912) के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.