अम्बेडकरनगर
अम्बेडकरनगर जिले के बसखारी थाना क्षेत्र के कसदहा से मथुरा रसूलपुर मार्ग पर स्थित कसदहां पंचायत भवन के पास एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया।पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट

अम्बेडकरनगर जिले के बसखारी थाना क्षेत्र के कसदहा से मथुरा रसूलपुर मार्ग पर स्थित कसदहां पंचायत भवन के पास एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बेस्ट्रीज हिल्टन स्कूल मकोइयां की बस चालक की लापरवाही के कारण विद्युत पोल से टकरा गई। इस दुर्घटना में चार विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए और टूटे हुए तार बस पर गिर पड़े।
बस में कुल 14 बच्चे सवार थे, लेकिन गनीमत रही कि हादसे के वक्त विद्युत सप्लाई बंद थी, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। घटना के तुरंत बाद, स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने राहत कार्य शुरू किया और बच्चों को सुरक्षित निकाला गया।
प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि बस चालक की लापरवाही के कारण यह दुर्घटना घटी। हालांकि, सौभाग्य से सभी बच्चे सुरक्षित हैं और कोई जनहानि नहीं हुई।
स्थानीय पुलिस और विद्युत विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है और भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए उचित कदम उठाए जाने की योजना बना रही है।
“गांव की कटिंग चाय” मासिक पत्रिका,मां,बेटा, शराब, फावड़ा और हत्या, जानें क्या है? इन सभी में संबंध, हैरान कर देने वाले कुछ रोचक तथ्य एवं महत्वपूर्ण घटनाएं, हृदय को झकझोर देने वाली ये मासिक पत्रिका एक बार जरूर पढ़ें।https://t.co/8CU2pm7rBn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) March 10, 2025























