सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी ने किया पीएम श्री विद्यालय का निरीक्षण, जताई नाराजगी

Voice Of News 24 

14 Oct 2024 23:26 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने विकास क्षेत्र नौगढ़ के पीएम श्री विद्यालय रेहरा का औचक निरीक्षण किया और कई खामियों पर नाराजगी जताई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

सिद्धार्थनगर के डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने विकास क्षेत्र नौगढ़ के पीएम श्री विद्यालय रेहरा का औचक निरीक्षण किया और कई खामियों पर नाराजगी जताई। निरीक्षण में विद्यालय की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली, और डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी को मिड-डे मील शेड के निर्माण के लिए तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

विद्यालय में 290 बच्चों के नामांकन के मुकाबले 200 बच्चे उपस्थित पाए गए। डीएम ने स्कूल के रजिस्टरों की जांच की, जिनमें से कई अपडेट नहीं थे, जिस पर उन्होंने प्रधानाध्यापक अभय प्रताप सिंह से स्पष्टीकरण मांगा और अनुपस्थित शिक्षिकाओं का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।

इसके अलावा, डीएम ने बच्चों के लिए पूरी ड्रेस, जूते और मोजे पहनने पर भी जोर दिया और अभिभावकों को बच्चों की उपस्थिति और उनके पहनावे के प्रति जागरूक करने के लिए कहा।

 

Siddharthnagar News

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.