महराजगंज: कोल्हुई में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर और पिकअप की टक्कर में छह लोग गंभीर घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के केसौली के पास अचानक खेत के रास्ते सड़क पर निकले ट्रैक्टर और कोल्हुई की तरफ से आ रही पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के केसौली के पास अचानक खेत के रास्ते सड़क पर निकले ट्रैक्टर और कोल्हुई की तरफ से आ रही पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में हरैया पंडित निवासी आकाश, बसंत, पृथ्वीराज, इंदरबली, सुभाष और राजेश घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। आकाश की हालत गंभीर देखते हुए लोटन सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है। राहत की बात यह है कि खबर लिखे जाने तक किसी की मौत की सूचना नहीं मिली थी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

₹47,950 के भुगतान को लेकर ग्राम पंचायत पिपरा सोहट में विवाद, सचिव और प्रधान प्रतिनिधि आमने-सामने! भुगतान का हिसाब मांगने पर बढ़ी तकरार, प्रधान प्रतिनिधि ने सचिव पर लगाए आरोप; DPRO बोले– लिखित शिकायत मिलते ही होगी जांच और कार्रवाई।