ठूठीबारी में चोरों के हौसले बुलंद, 24 घंटे में दूसरी चोरी; आखिर रात में कहां है पुलिस की गश्त?

महराजगंज

महराजगंज ठूठीबारी कस्बे में चोरी की लगातार हो रही घटनाओं ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महज 24 घंटे के भीतर चोरी की दूसरी वारदात सामने आने से स्थानीय व्यापारियों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज ठूठीबारी कस्बे में चोरी की लगातार हो रही घटनाओं ने पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महज 24 घंटे के भीतर चोरी की दूसरी वारदात सामने आने से स्थानीय व्यापारियों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, काली मंदिर के पास स्थित आभूषण की दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। वहीं, सुशील वर्मा की दुकान का ताला और शटर तोड़कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ करने की बात सामने आई है। घने कोहरे का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों की रातों की नींद उड़ गई है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब कस्बे में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, तो पुलिस की रात्रि गश्त कितनी प्रभावी है? क्या संवेदनशील बाजारों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त निगरानी की जा रही है?

अब सवाल सिर्फ चोरी का नहीं, बल्कि आम नागरिकों और व्यापारियों की सुरक्षा का भी है।

स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, सीसीटीवी फुटेज की जांच करने और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

आखिर ठूठीबारी के व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा कब मिलेगा? क्या पुलिस प्रशासन इन घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगा पाएगा?

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

₹47,950 के भुगतान को लेकर ग्राम पंचायत पिपरा सोहट में विवाद, सचिव और प्रधान प्रतिनिधि आमने-सामने! भुगतान का हिसाब मांगने पर बढ़ी तकरार, प्रधान प्रतिनिधि ने सचिव पर लगाए आरोप; DPRO बोले– लिखित शिकायत मिलते ही होगी जांच और कार्रवाई।